हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हरियाणा में भ...

    हरियाणा में भूमिहीनों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट: सीएम

    Kurukshetra
    हरियाणा में भूमिहीनों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट: सीएम

    कुरुक्षेत्र सच कहूँ/देवी लाल बारना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के भूमिहीन जरूतमंद परिवारों को सरकार द्वारा जल्द ही 100-100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। प्रदेश के इन 7 हजार प्लाटधारकों को पीएम आवास योजना के साथ जोड़कर मकान निर्माण के लिए तय राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रलाहदपुर, बदरपुर व गांव बणी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज का प्लाट देने का काम किया है। शीघ्र ही शहरी आवास योजना के तहत योग्य प्रार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 30-30 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही युवाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए सरकारी भर्तियां निकाल कर नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने पंचायती भूमि पर मकान बने हुए हैं। ऐसे परिवारों के लिए सरकार ने योजना बनाकर 2004 के कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने का काम किया है।