हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मकान मालिकों ...

    मकान मालिकों ने घर में घुसकर किराएदारों के साथ की मारपीट

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मकान मालिकों की ओर से रात्रि को घर में घुसकर किराएदारों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किराएदार महिला की ओर से मकान मालिकों के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    मूर्ति देवी (65) पत्नी ओमप्रकाश सोनी निवासी वार्ड 6, गली नम्बर 1, कबीर बस्ती, डबवाली पीएस डबवाली शहर जिला सिरसा ने बताया कि वह अपने लड़के अजय के साथ करीब डेढ़ साल से हनुमानगढ़ टाउन के सूर्यनगर, गली नम्बर 5, वार्ड नम्बर 32 में मूलाराम पुत्र निक्कूराम कुम्हार से किराए पर लिए गए मकान में रह रही है। 18 मार्च की रात साढ़े 9 बजे वह व उसका लड़का किराए के मकान में थे। Hanumangarh News

    उसी वक्त मकान मालिकों ने आवाज लगाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही भगवाना राम, भगवाना राम की पत्नी, राजकुमार, रमेश व विमला ने उसे व उसके लड़के को पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान उसके बाएं कान की बाली गिर गई जो तलाश करने पर नहीं मिली। उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एएसआई दलीप सिंह के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    Jaipur Fire, 5 burnt Alive: आग में 3 बच्चों सहित 5 जिंदा जले! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here