हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    हिमाचल: मंडी में टूटा पहाड़ का टुकड़ा, दबे दर्जनों वाहन

    Landslide, kotoropi, Bus, Vehicle, Died, Himachal

    मंडी: हिमाचल के मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के कोटरोपी में पहाड़ी दरकने से भीषण हादसा हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे पहुंच गई। बस में सवार कई यात्रियों की मौत होने का अंदेशा है। भूस्खलन में निगम की एक अन्य बस भी चपेट में आई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक छोटे वाहनों के दबे होने की आशंका है।

    कहीं जल प्रलय तो कहीं भूस्खलन

    बहरहाल 4 लाशें मिलने की सूचना है। एक चार मंजिला मकान भी ढेर हो गया है। मंडी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार बारिश के चलते हनोगी मंदिर और इसके आस-पास चट्टानें गिर रही हैं। साथ ही NH21 पंडोह से औट तक पहाड़ी स्थानों पर भूस्खलन की संभावनाएं बनी हुई है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।