हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश Ayodhya Ram M...

    Ayodhya Ram Mandir: इस देश ने जारी किया अयोध्या के रामलला पर डाक टिकट

    Ayodhya Ram Mandir
    Ayodhya Ram Mandir: इस देश ने जारी किया अयोध्या के रामलला पर डाक टिकट

    वियनतिएन (एजेंसी)। Ayodhya Ram Mandir: दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने भारत के साथ अपने सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित करते हुए विश्व का पहला ऐसा डाक टिकट जारी किया है जिसमें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजित रामलला की प्रतिमा दर्शाई गई है। लाओ पीडीआर की राजधानी वियनतिएन में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और लाओ पीडीआर के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सेलुमक्से कोमासिथ ने ये विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किये। डॉ. जयशंकर आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक के लिए वियनतिएन की यात्रा पर हैं। Ayodhya Ram Mandir

    लाओ पीडीआर और भारत के बीच गहरे सभ्यतागत जुड़ाव को दर्र्शार्न वाले दो टिकटों के इस स्टांप सेट में लाओस की प्राचीन राजधानी लुआंग प्रबांग शहर के भगवान बुद्ध और भगवान राम की पवित्र राजधानी अयोध्या के भगवान श्री राम को दर्शाया गया है। बौद्ध धर्म के संबंधों ने सहस्राब्दियों से भारत और लाओ पीडीआर को एक साथ बांध रखा है। रामायण के लाओ संस्करण को रामकियेन या फ्रा लाक फ्रा राम की कहानी कहा जाता है। Ayodhya Ram Mandir

    यह भारत की तरह लाओस में भी पूज्यनीय है, और शुभ अवसरों पर इसका प्रदर्शन किया जाता है। इसलिए स्टाम्प सेट का शीर्षक ह्यलाओ पीडीआर और भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत का महोत्सवह्ण दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टिकट सेट की एक अनूठी विशेषता यह है कि भगवान श्री राम पर लाओ पीडीआर द्वारा बनाया गया डाक टिकट दुनिया का पहला टिकट है जिसमें अयोध्या के श्री रामलला को दर्शाया गया है। Ayodhya Ram Mandir

    यह भी पढ़ें:– Niti Aayog Meeting: मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, इंडिया समूह ने किया बहिष्कार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here