हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद : मकान म...

    जींद : मकान में मिला पटाखों का जखीरा

    • पुलिस ने मारी छापेमारी कर बरामद किये 300 किलो बम

    • आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जींद के सुभाष नगर में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में स्टॉक किए गए पटाखों को बरामद किया है। जिस जगह से पटाखे बरामद हुए हैं वहां आसपास काफी संख्या में मकान भी बने हुए हैं। पटाखे संग्रहण करने वाले की जरा सी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। शहर थाना पुलिस में मकान मालिक के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मकान मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाष नगर निवासी विनोद ने दिवाली त्योहार को देखते हुए अपने मकान में पटाखों का संग्रहण किया हुआ है। जिस जगह विनोद का मकान है वहां आसपास घनी आबादी है। अगर कोई हादसा होता है तो जान-माल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें – छात्रों को सम्मान देने पर बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना: सिहाग

    सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए, जिनका वजन करवाने पर 300 किलोग्राम पाया गया। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी की उस समय विनोद घर पर नहीं था। शहर थाना पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने विनोद के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विनोद की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here