हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    Manoj Kumar funeral : ‘भारत कुमार’ को आखिरी विदाई, फिल्म इंडस्ट्री ने नम आंखों से कहा अलविदा

    Manoj Kumar
    Manoj Kumar funeral : ‘भारत कुमार’ को आखिरी विदाई, फिल्म इंडस्ट्री ने नम आंखों से कहा अलविदा

    Manoj Kumar funeral : मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (‘Bharat Kumar’) का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पवन हंस श्मशान घाट में बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हुए और सबने ‘भारत कुमार’ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। Manoj Kumar

    अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, बिंदू दारा सिंह, अनु मलिक, शहबाज खान और धीरज कुमार जैसे कई सितारे मौजूद रहे। सभी ने उन्हें याद करते हुए उनकी सिनेमाई और सामाजिक विरासत को सलाम किया।

    फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने भावुक होते हुए कहा, “मनोज जी न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि एक आदर्श इंसान भी थे। उनका जीवन और काम नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उनका मेरे करियर में विशेष योगदान रहा, वह हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते थे।”

    मनोज जी जैसे कलाकार विरले होते हैं | Manoj Kumar

    शहबाज खान, जिन्होंने उनके साथ ‘जय हिंद’ फिल्म में काम किया था, ने कहा, “मनोज जी जैसे कलाकार विरले होते हैं। वह न केवल अभिनय में पारंगत थे, बल्कि निर्देशन, लेखन और संगीत की भी गहरी समझ रखते थे। वह एक सच्चे देशभक्त और महान इंसान थे।”

    अभिनेता ज़ायेद खान ने उन्हें ‘सच्चा सुपरस्टार’ बताते हुए कहा, “उन्होंने दिखाया कि एक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी इंसानियत और देशभक्ति कैसे निभानी चाहिए।”

    बिंदू दारा सिंह ने कहा, “मनोज कुमार जी ने अपने 87 वर्षों में देश और सिनेमा को जितना कुछ दिया, वह अविस्मरणीय है। वह सच्चे मायनों में ‘भारत कुमार’ थे। सरकार ने जो सम्मान उन्हें दिया, वह उनके योगदान के लिए पूरी तरह उपयुक्त था।” मनोज कुमार की फिल्में दशकों तक देशभक्ति की मिसाल रहीं। उनके जाने से सिनेमा जगत में एक युग का अंत हुआ, लेकिन उनकी छवि और संदेश हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। Manoj Kumar

    LSG vs MI IPL 2025: ऋषभ पंत और दिग्वेश सिंह पर लगा जुर्माना! जानें क्या है मामला?