हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल भारत-दक्षिण अ...

    भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टैस्ट 2 अक्टूबर से Latest Cricket News in Hindi

    Latest Cricket News in Hindi India vs South Africa first match in vizag

    तीन मैचों की खेली जाएगी सीरीज Latest Cricket News in Hindi

    विशाखापट्टनम। भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज (India vs South Africa) का पहला मैच बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से पुणे और तीसरा टेस्ट 19 अक्टूबर से रांची में होगा। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ये 14वीं टेस्ट सीरीज होगी। पिछली बार भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब टीम इंडिया 1-2 के अंतर से सीरीज हार गई थी। भारतीय टीम को पिछली सीरीज जीत 2015 में मिली थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 4 टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हराया था। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।

    दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए उस मुकाबले को 63 रन से अपने (India vs south africa) नाम किया था। वहीं, भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच पिछला मुकाबला दिसंबर, 2015 में दिल्ली में खेला गया था। तब भी टीम इंडिया ही जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 337 रनों के विशाल अंतर से हराया था।

    मौजूदा भारतीय टीम में द. अफ्रीका के खिलाफ कोहली सबसे सफल बल्लेबाज

    • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 टेस्ट में 758 रन बनाए हैं।
    • वे मौजूदा भारतीय टीम में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
    • कोहली ने 47.37 की औसत से रन बनाए। इस दौरान 2 शतक लगाया।
    • दूसरे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने 11 टेस्ट में 32.26 की औसत से 613 रन बनाए।
    • दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों में कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए।
    • उनके 9 मैच में 440 रन हैं। डुप्लेसिस ने इस दौरान 1 शतक लगाया।
    • उनका औसत 27.50 का रहा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।