हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Jaipur News: सीएमआर जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

    Jaipur News
    सीएमआर जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भीलवाड़ा (Bhilwara) में नाबालिग से गैंगरेप और हत्या मामले में विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Youth Front) कार्यकतार्ओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता सीएमआर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने कार्यकतार्ओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। जब कार्यकर्ता नहीं माने और जबरन आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची सहित कई कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले लिया। Jaipur News

    दरअसल, बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता सुबह 11 बजे मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुए थे। इसके बाद लगभग पौने 12 बजे कार्यकर्ता सीएमआर की ओर सिविल लाइन फाटक क्रॉस करके बढने लगे तो बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दोपहर करीब साढे 12 बजे सभी कार्यकतार्ओं को हिरासत में लेकर पुलिस सोडाला थाने ले गई। Jaipur News

    कार्यकतार्ओं ने यहां भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकतार्ओं को विद्याधरनगर थाने ले जाया गया। आपको बता दें युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची ने शनिवार को ही पदभार ग्रहण किया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक युवा मोर्चा ने सीएमआर घेराव का कार्यक्रम बना लिया। मोर्चे के पास प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं थी।

    युवाओं की आवाज नहीं दबा पाएगी सरकार : राजेंद्र राठौड़

    लाठीचार्ज की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची एवं कार्यकतार्ओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लेना युवाओं की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास हैं। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। कांग्रेस सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले। युवाओं की आवाज को दबा नहीं पाएगी। युवाओं पर लाठीचार्ज नहीं सहेगा राजस्थान।

    यह अत्यंत निंदनीय : राज्यवर्धन राठौड़

    वहीं, भाजपा युवा मोर्चा पर लाठीचार्ज को लेकर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भाजपा युवा मोर्चा पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। अपराधी अपराध करके खुले में घूम रहे हैं और युवाओं पर इतना भयानक लाठीचार्ज। यह कुकृत्य अत्यंत निंदनीय हैं। गृह लूट सरकार युवाओं की आवाज दबाने में कभी सफल नहीं हो सकती हैं। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– जन-जन तक पहुंचाई जाएं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : गोविंद डोटासरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here