हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ लॉरेंस की वीड...

    लॉरेंस की वीडियो आई सामने, ‘आप’ ने सुनील जाखड़ को घेरा

    Chandigarh News
    Aam Aadmi Party: लॉरेंस की वीडियो आई सामने, ‘आप’ ने सुनील जाखड़ को घेरा

    कहा, क्या जाखड़ अब गुजरात सरकार को सवाल करेंगे | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Lawrence Bishnoi Viral Video: पंजाबी गायक सिद्धृ मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई देता दिख रहा है। लॉरेंस इस समय गुजरात की सबसे सुरक्षित साबरमती जेल में बंद है। लॉरेंस को पिछले साल बठिंडा जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। Chandigarh News

    पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता नील गर्ग ने जाखड़ से सवाल करते हुए कहा है कि बात-बात पर पंजाब को बदनाम करने वाले जाखड़ क्या इस मामले पर अपनी पार्टी की गुजरात सरकार से सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से अपना ‘नेक्सस’ चला रहा है। Chandigarh News

    यदि जाखड़ सच में गैंगस्टर के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले पर सवाल करना चाहिए। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से ये भी पूछना चाहिए कि पंजाब में वहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की तस्करी क्यों हो रही है।

    यह भी पढ़ें:– नशे पर सरकार सख्त, तस्करों से सांठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मी होंगे बर्खास्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here