हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी में लॉ...

    भिवानी में लॉरेंस गैंग का गुर्गा सोमड़ गिरफ्तार

    • 4 हत्याओं सहित दर्जनभर मामले दर्ज

    • 5 हजार का इनामी उदघोषित है आरोपी

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर लारेंस बिश्रोई गैंग के सदस्य सोमबीर उर्फ सोमड़ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया बिश्रोई गैंग का सदस्य पांच हजार रुपए का ईनामी बदमाश है। जानकारी के अनुसार भिवानी पुलिस द्वारा जिला में दर्ज मामलों में वांछित व उद्घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-1 के मुख्य सिपाही सुमेर ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सोरड़ा जदीद के नजदीक एक इनामी उद्घोषित आरोपी को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी सोमबीर उर्फ सोमड के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें:– Capt. Amarinder Singh: भाजपा के हुए कैप्टन अमरिन्द्र सिंह

    भिवानी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सोमबीर उर्फ सोमड़ वर्ष 2013 में वह रतन नगर थाना में अवैध शराब की तस्करी में पकड़ा गया था, वर्ष 2015 में थाना हमीरवास में हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था, वर्ष 2017 में आरोपी ने नांगल नाका पर पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया था। उन्होंने बताया कि 5 हजार के ईनामी आरोपी सोमबीर उर्फ सोमड़ पर चार हत्याओं सहित दर्जनों मामले दर्ज है, जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here