हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश मूसेवाला मर्ड...

    मूसेवाला मर्डर में लॉरेंस के गुर्गे गिरफ्तार

    Sidhu Moose Wala Murder

    धौलपुर। मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस ने गैंगस्टरों पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। जिसके चलते गैंगस्टरों में खौफ देखने को मिल रहा है। वहीं धौलपुर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों बदमाशों पर हरियाणा पुलिस ने 15-15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की हुई थी। दोनों गुड़गांव के पटौदी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 अवैध हथियार और 4 कारतूस बरामद किया हैं। बताया जा रहा है कि गुर्गे धौलपुर जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here