हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दुपहिया छोड़, ...

    दुपहिया छोड़, चोरों ने अब बड़े वाहनों पर साधा निशाना

    रात्रि को चोरी किया ट्रक, मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों के बाद अब चोरों की बड़े वाहनों पर भी नजर है। ताजा मामले में टाउन में बाइपास रोड स्थित सुपर मार्केट (Super market) में खड़ा ट्रक रात्रि को अज्ञात जना चोरी कर ले गया। ट्रक मालिक की ओर से इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद सुभान (26) पुत्र बरकत अली निवासी वार्ड दो, 16 एसएसडब्ल्यू मियांवाली ढाणी पीएस तलवाड़ा झील ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसके पास घोड़ा ट्रक नम्बर आरजे 07 जीडी 6641 है। Hanumangarh News

    वह 13 सितम्बर को अपना ट्रक लेकर हनुमानगढ़ टाउन आया था। अपना ट्रक बाइपास रोड पर स्थित सुपर मार्केट में खड़ा कर किसी काम से अपने घर चला गया। अगले दिन 14 सितम्बर को सुबह करीब 10 बजे वापस आया तो ट्रक वहां पर नहीं मिला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसका ट्रक चोरी कर ले गया। उसने ट्रक की आस-पड़ोस में तलाश की पर कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई को सौंपी है।

    यह भी पढ़ें:– हत्या वाली रात से पहले हुई थी पंचायत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here