हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश जानें, क्या ह...

    जानें, क्या हुआ जब किचन में परिवार को बैठा मिला खूंखार तेंदुआ

    Leopard
    क्या हुआ जब अचानक लोगों के सामने आया तेंदुआ

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटा के एक घर में शनिवार को तेंदुआ घुस (Leopard Attack Kota ) गया। वह किचन में जाकर बैठ गया। रसोई में तेंदुए को देख घर में रहने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वे अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे और तेंदुआ किचन में बैठा गुरार्ता रहा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज करके तेंदुए को काबू किया।

    उसे अभेडा बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया। लेकिन, तब तक वह चार लोगों को पंजा मारकर घायल कर चुका था। घर की रसोई में तेंदुआ करीब तीन घंटे तक बैठा रहा। गैस चूल्हे के पास बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मुश्किल से काबू में किया। घर की रसोई में तेंदुआ करीब तीन घंटे तक बैठा रहा। गैस चूल्हे के पास बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मुश्किल से काबू में किया।

    ये भी पढ़ें:- Pushkar Mela | विदेशी जोड़े ने सीखा साफा बांधना, जीत लिया दिल

    लोगों का शोर सुनकर छत पर चढ़ गया | Leopard Attack Kota

    लोगों ने बताया कि सुबह 5 बजे महावीर नगर कॉलोनी के शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के आसपास के इलाके में तेंदुआ देखा गया था। उसने यहां अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों पर हमला किया। लोगों का शोर सुनकर वह एक घर की छत पर चढ़ गया था। यहां से सीढ़ियों के सहारे उतरकर घर के किचन में पहुंचा।

    किचन से ही वन विभाग की टीम ने किया काबू

    वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो तेंदुआ किचन में ही था। टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया, इसके बाद डंडे में कपड़ा बांधकर उसकी आंखों के पास ले जाकर यह श्योर किया कि वह बेहोश हो गया है। इसके बाद उसे वहां से ले जाया गया।

    छत पर जाते ही कर दिया हमला:

    तेंदुए के हमले से घायल हुए रामविलास मीणा (56) ने बताया कि मैं सुबह करीब 7 बजे वॉक से वापस आया और पक्षियों को दाना डालने के लिए जैसे ही छत का दरवाजा खोला, सामने तेंदुआ नजर आया। उसने गुरार्ते हुए हमला कर दिया। मैंने उसके दोनों पैरों को पकड़ लिया। वह गर्दन पर लपक कर हमला कर रहा था। वह भागकर पड़ोसी की छत पर कूद गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here