हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश पाँच ग्रामीणो...

    पाँच ग्रामीणों को काट खा गया तेंदुआ, क्षेत्र में भय

    Leopard, Rage

    दमोह (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत सागर नाका चौकी के ग्राम देवरान, हिनौता, भोरासा, आबखेड़ी में तेंदुए ने पाँच ग्रामीणों पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। इसके चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वहीं, तेंदुए को पकड़ने के लिए पन्ना से रेक्सयू टीम भी पहुंची है। वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल रात्रि काफी प्रयासों के बाद भी तेंदुए की खोज वन विभाग की और पुलिस की टीम नहीं कर सकी। ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुए को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, तेंदुए के हमले से घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    इस संबंध में वन मंडल अधिकारी एम.एस. उईके ने बताया कि बुधवार की दोपहर जैसे तेंदुए के हमले से पांच लोगों के घायल होने की खबर पुलिस द्वारा दी गई, वैसे ही वन विभाग की टीम ग्रामों में पहुंच गयी और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। तेंदुए के अचानक गायब हो जाने के कारण ड्रोन कैमरे की मदद से भी उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। रात्रि हो जाने के कारण उसे खोजा नहीं जा सका। आज सुबह फिर से दमोह की वन विभाग की टीम और पन्ना से डॉ गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    वन मंडल अधिकारी श्री उईके ने बताया कि वर्तमान में उसके ग्राम आबू खेड़ी में होने की संभावना है और उसको घेरने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा ड्रोन कैमरे की मदद से उसे खोजा जा रहा है। यहां से जंगल की दूरी 5 किलोमीटर होने के कारण यदि रात्रि में उसके द्वारा 5 किलोमीटर का सफर तय कर लिया होगा तो वह जंगल में भी जा सकता है। लेकिन उसके पकड़ने के प्रयास जारी हैं। यदि जंगल पहुंच गया होगा तो ड्रोन कैमरे की मदद से दिखाई देने पर ग्रामीणों में जो भय व्याप्त है वह दूर हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here