हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Glucoma Sympt...

    Glucoma Symptoms: कहीं आपकी आंखों की रोशनी न छीन ले ये बीमारी, जानिये ग्लूकोमा के लक्षण

    Glucoma Symptoms
    Glucoma Symptoms: कहीं आपकी आंखों की रोशनी न छीन ले ये बीमारी, जानिये ग्लूकोमा के लक्षण

    Glucoma Symptoms: आंखें अनमोल होती है इसलिए इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इसके बिना जीवन यापन करना बहुत कठिन हो जाता है। हमें आंखों से जुड़ी बीमारी होने पर सबसे पहले जांच करवाएं। अधिकतर केसों में पाया गया है कि अक्सर लोग आंखों की सेहत को लेकर लापरवाही बरतते हैं जिससे समय से पहले ही आंखें या तो कमजोर हो जाती हैं या िफर उनकी रोशनी चली जाती है।

    आज हम आपको आंखों से जुड़ी ऐसी ही एक बीमारी से अवगत करा रहे हैं जिसमें लापरवाही के कारण मरीज हमेशा के लिए आंखों की रोशनी खो बैठता है। इस बीमारी को ग्लूकोमा कहते हैं। स्मोकिंग, लंबे समय तक स्क्रीन को देखने रहने व लापरवाही के कारण आजकल व्यक्ति बड़ी संख्या में ग्लूकोमा का शिकार हो रहे हैं। आइये जानते हैं कि ग्लूकोमा की बीमारी कैसे आंखों की रोशनी छीन सकती है और इसके लक्षण क्या है….

    Glucoma Symptoms
    Glucoma Symptoms: कहीं आपकी आंखों की रोशनी न छीन ले ये बीमारी, जानिये ग्लूकोमा के लक्षण

    ग्लूकोमा के लक्षण | Glucoma Symptoms

    • व्यक्ति को रोशनी के चारों तक इंद्रधनुष जैसी चीज नजर आती है
    • तीव्र कोण-बंद मोतियाबिंद
    • भयंकर सरदर्द
    • आंखों में तेज दर्द
    • मतली या उलटी
    • धुंधली दृष्टि
    • रोशनी के चारों ओर हेलो या रंगीन छल्ले
    • आँख लाल होना
    • सामान्य-तनाव मोतियाबिंद
    • शुरूआती दौर में कोई लक्षण नहीं
    • धीरे-धीरे धुंधली दृष्टि
    • बाद के चरणों में, पार्श्व दृष्टि की हानि

    Morning Tea Side Effects: सुबह उठते ही चाय पीने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है सेहत को भारी नुकसान!

    बच्चों में ग्लूकोमा

    • सुस्त या धुंधली आँख (शिशु)
    • पलक झपकना बढ़ जाना (शिशुओं में)
    • बिना रोए आँसू (शिशु)
    • धुंधली दृष्टि
    • निकट दृष्टिदोष जो बदतर हो जाता है
    • सिरदर्द
    • वर्णक मोतियाबिंद
    • रोशनी के चारों ओर प्रभामंडल
    • व्यायाम के साथ धुंधली दृष्टि
    • पार्श्व दृष्टि का धीरे-धीरे नष्ट होना

    ग्लूकोमा: आपको बता दें कि ग्लूकोमा आंख से जुड़ी ऐसी बीमारी है जिसमें आंख का आॅप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचने पर आंख की राशनी कम होने लगती है। आॅप्टिक नर्व हमारे ब्रेन को किसी सीन से जुड़ी सारी इन्फोरमेशन भेजती है इसी के जरिये हम किसी चीज को पहचानने का काम कर पाते हैं।

    ऐसे में अगर कुछ वजहों से आॅप्टिक नर्व पर दबाव पड़े और कमजोर याक्षतिग्रस्त हो जाए तो चीजें पहचानने की क्षमता कमजोर होने लगती है और आंखों की रोशनी कम होने लगती है। लेकिन अब तक ग्लूकोमा के बारे में कहा जाता है कि ये ज्यादा उम्र होने यानी 60 वर्ष के बाद के लोगों को अधिक होती है। परंतु बीते कुछ वर्षों में ग्लूकोमा हर उम्र के लोगों और यहां तक कि बच्चों को भी हो रहा है। जिन लोगों को डायबिटीज है ऐसे व्यक्तियों को ग्लूकोमा का अधिक खतरा होता है।

    नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

    Skin Care Tips: आंखों के डार्क सर्कल करे झट से दूर, कच्चा आलू है फायदों से भरपूर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here