हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    अमेरिका में फिर गोलीबारी, फायरिंग में 22 लोगों को भून डाला

    Lewiston Shooting
    Lewiston Shooting अमेरिका में फिर गोलीबारी, फायरिंग में 22 लोगों को भून डाला

    वाशिंगटन (एजेंसी)। Lewiston Shooting: अमेरिका के मेन के लेविस्टन में हुई गोलीबारी की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फॉक्स न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट में बुधवार देर रात कहा गया कि संदिग्ध हिरासत में हो सकता है। मेन राज्य पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है और फेडरल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) स्थानीय कानून प्रवर्तन बलों का समर्थन कर रही है।

    बाइडेन ने लेविस्टन गोलीबारी के बारे में मेन के गवर्नर से बात की

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लेविस्टन शहर में हुई सामूहिक गोलीबारी के बारे में मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों से टेलीफोन पर बात की है। गोलीबारी में कथित तौर पर कम से कम 22 लोग मारे गए। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। व्हाइट हाउस ने बुधवार देर रात कहा ‘राष्ट्रपति ने लेविस्टन, मेन में हुई गोलीबारी के बारे में मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सीनेटर एंगस किंग और सुसान कोलिन्स और कांग्रेसी जेरेड गोल्डन से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात की और इस भयानक हमले के मद्देनजर पूर्ण संघीय समर्थन की पेशकश की।’

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस | Firing again in America

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं… | Firing 

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here