हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Haryana Rain ...

    Haryana Rain News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    Haryana Rain News
    Haryana Rain News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार।)। Haryana Rain News: हरियाणा के सरसा, फतेहाबाद, हिसार समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश होने से गर्मी से निजात मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही 3 दिन का अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं, हरियाणा में रविवार को अंबाला, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में बूंदाबांदी हुई, यमुनानगर में देर शाम तक 54 एमएम वर्षा दर्ज हुई। उधर विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं। Haryana Rain News

    पिछले दो दिनों से राजस्थान में मानसून की बरसात से इतना पानी गिरा की सिरोही में गुजरात-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी पानी भर गया। इस दौरान जोधपुर में एक पुलिया पार करते हुए एक कार बहने से तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ ऐसा ही दृश्य मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला। यहां मध्य प्रदेश के गुना में कोहन नदी में एक ट्रैक्टर-ट्राली बारिश के पानी के बहाव में बह गया। चित्रकूट में भी तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी तरफ उड़ीसा के बालेश्वर में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

    फिलहाल मौसम विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग ने देशभर में मौसम एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसका मतलब है कि इन दो दिनों के भीतर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली तक मानसून पहुंचने की संभावना है। Haryana Rain News

    यह भी पढ़ें:– सुपरमैन बनकर नगर की शान बढ़ा रहे हैं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक