हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश हरियाणा में क...

    हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

    rain

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।  पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में बादल छाए रहे तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई । हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर हिमपात तथा अन्य इलाकों में बारिश होने से ठंड का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले चौबीस घंटों में हरियाणा में कहीं कहीं बारिश होने के आसार हैं तथा पंजाब में मौसम अगले दो दिन साफ रहेगा । उसके बाद 25 नवंबर से मौसम फिर खराब होने के आसार हैं ।

    क्षेत्र में बारिश के बाद कोहरे की संभावना है । कल से चंडीगढ़ सहित पंजाब के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से न्यूनतम पारे में वृद्धि हुई तथा चंडीगढ,अंबाला , हिसार ,नारनौल , रोहतक ,आदमपुुर , हलवारा , बठिंडा का पारा क्रमश: 14 डिग्री , करनाल 13 डिग्री , भिवानी 12 डिग्री , सिरसा 15 डिग्री , गुरदासपुर 11 डिग्री ,दिल्ली 14 डिग्री , श्रीनगर में 13 मिलीमीटर और जम्मू में दो मिमी तक वर्षा हुई।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।