हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home सरसा तरकांवाली गाँ...

    तरकांवाली गाँव में एक घर पर गिरी आसमानी बिजली, मकान क्षतिग्रस्त, बिजली के उपकरण जले, युवती घायल

    Chopta News
    Chopta News: तरकांवाली गाँव में एक घर पर गिरी आसमानी बिजली, मकान क्षतिग्रस्त, बिजली के उपकरण जले, युवती घायल

    चोपटा (सच कहूँ न्यूज़)। Lightning Fell जिले के गाँव तरकांवाली में वीरवार रात को आसमानी बिजली गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बिजली के उपकरण जलने से नुकसान हुआ है। वहीं मकान में दरारें आ गई और एक युवती घायल हो गई। जिससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना चंदुराम वर्मा के घर पर हुई, जहां बिजली गिरने से मकान में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गईं। चंदु राम ने बताया कि आसमानी बिजली घर की पानी की टंकी को चीरते हुए सीधे चौबारे पर गिरी, जिससे भवन चारों ओर से क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर के सभी बिजली उपकरण—पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज और एलसीडी—पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। Chopta News

    घटना के समय घर में मौजूद 18 वर्षीय ज्योति घरेलू कार्य कर रही थी। अचानक बिजली के झटके (छर्रे) लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। आसमानी बिजली के प्रकोप से मकान की छत (लेंटर) में भी कई जगह गंभीर दरारें आ गई हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मकान को भी लाखों रुपये का भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक चंदुराम वर्मा खेती के लिए जमीन हिस्से पर लेकर गुजर-बसर करते हैं और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा में हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने घर को खड़ा कर सकें। गाँव में इस घटना के बाद भय का माहौल है और लोग आसमानी बिजली से बचाव के उपायों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। Chopta News

    यह भी पढ़ें:– Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा