हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लाईनमैन और एस...

    लाईनमैन और एसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    arrest sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के सहायक लाइनमैन और एक पुलिस अधिकारी को क्रमश: 5000 रुपये और 1000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार(Arrest) किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि पहला मामला पलवल जिले का है, जहां ब्यूरो की टीम ने सब-अर्बन, उपमंडल, पलवल में तैनात डीएचबीवीएन के सहायक लाईनमैन हरिओम को शिकायतकर्ता धर्मवीर नाथ से बिजली बिल में सुधार करने की एवज में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया।

    क्या है मामला

    प्रवक्ता के अनुसार एक अन्य मामले में फरीदाबाद जिले के थाना सेंट्रल फरीदाबाद के उप निरीक्षक जयचंद को ब्यूरो की टीम ने तिगांव गांव के शिकायतकर्ता नरेंद्र नगर से एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा(Arrest) है। आरोपी पुलिस अधिकारी ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने और मामले को आगे बढ़ाने के लिये रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के फरीदाबाद थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज किये गये हैं और आगे जांच जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here