हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home सरसा लॉयंस क्लब ने...

    लॉयंस क्लब ने जनता पर्सनल एक्सीडेंट योजना के तहत करवाए 50 मजदूरों के बीमे : लॉ. आशीष मेहता

    Sirsa News

    डबवाली (सुभाष)। शहर की सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब सुप्रीम की ओर से रविवार की सुबह क्लब प्रधान लॉयन आशीष मेेहता व नगर परिषद चेयरमैन टेक चंद छाबड़ा के नेतृत्व में शहर के पीएनबी रेलवे फाटक के पास स्थित लेबर चौंक पर अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए खड़े रहने वाले मजदूरों का बीमा (इंश्योरेंस) किया गया। यह जानकारी देते हुए लॉयंस क्लब सुप्रीम के रीजन चेयरमैन लॉयन डॉ. अश्वनी सचदेवा ने बताया कि आज जनता पर्सनल एक्सीडेंट योजना के तहत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से 50 मजदूरों के बीमे (इंश्योरेंस) किए गए हैं, इन मजदूरों की कार्य करते समय यदि दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार वालों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। Sirsa News

    उन्होंने बताया कि जो मजदूर आज अपना बीमा (इंश्योरेंस) करवाने से वंचित रह गए हैं, आगामी दिनों में उन मजदूरों के भी बीमे (इंश्योरेंस) किए जाएंगे ताकि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे और जरुरत पडऩे पर बीमे के पैसे उनके परिवार वालों के काम आ सके। उन्होंने बताया कि सभी बीमे लॉयंस क्लब सुप्रीम की ओर से करवाए गए हैं। इस मौके प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉ. भूपेन्द्र पाहुजा, लॉ. इंद्रप्रीत सिंह मोंगा, आशु, राजेंद्र कुमार मेहता, साहिल मेहता, अशोक सिडाना, संजीव कुमार, हैप्पी मोंगा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे। Sirsa News