पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Holi Milan Samaroh: लॉयंस क्लब पिहोवा रॉयल द्वारा होली मिलन समारोह एवं चार्टर नाइट का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित जय भगवान शर्मा डीडी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, और एचसीएस अधिकारी सोनू राम ने शिरकत की। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। Pehowa News
क्लब सदस्यों ने सभी अतिथियों को फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा की होली का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने लॉयंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। धूमन सिंह किरमच ने कहा कि होली हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और ऐसे आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। Pehowa News
आशीष चक्रपाणि ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में क्लब के पूर्व प्रधान हनु चक्रपाणि एवं प्रधान सौरव गुलाटी ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी प्रेम-भाव के साथ यह होली मिलन एवं चार्टर नाइट समारोह यादगार बन गया।
यह भी पढ़ें:– India vs England Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल को लेकर गावस्कर ने कर दिया बड़ा दावा















