हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शहजादपुर क्षे...

    शहजादपुर क्षेत्र से शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    Ambala News
    Ambala News: शहजादपुर क्षेत्र से शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    भारी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट व शराब बनाने के उपकरण तथा अन्य सामान बरामद

    अंबाला (सच कहूँ/कंवरपाल)। Ambala News: पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार नकली/अवैध शराब बनाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को थाना शहजादपुर क्षेत्र मार्डन कालोनी शहजादपुर के पास से नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। शहजादपुर पुलिस ने इंस्पेक्टर जितेन्द्र ढिल्लों के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव उपरली धमोली, सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव बपोली, संदीप निवासी गांव धनाना, सचिन निवासी गांव गोबिन्दपुर थाना शहजादपुर को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। काबू किए गए आरोपियों ने बतलाया कि यह नकली शराब बनाने की फैक्टरी बिटु निवासी गांव धनाना की है। Ambala News

    बुधवार को शहजादपुर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि मार्डन कालोनी शहजादपुर में किराए के मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है। नकली शराब बनाकर उसे बेचकर लोगों के जीवन का खतरे में डाला जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मार्डन कालोनी किराए के मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब की 109 पेटियाँ, 80 लीटर तैयारशुदा नकली शराब, 2 कैनी शराब 100 लिटर, 03 ड्रम स्पिरिट कुल 540 लिटर, 12 खाली ड्रम, 30 ड्रमी, 20 लीटर की 6 बोतल, 9600 खाली बोतलें, 4 टैंकी, फूड क्लर, कार्मेल क्लर, भारी मात्रा में ढक्कन, रैपर, गत्ता पेटी, होलोग्राम नम्बर, क्यू आर कोड, मधानी व शराब बनाने के अन्य उपकरणों व गाड़ी बरामद की। Ambala News

    यह भी पढ़ें:– Panipat Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई फॉर्च्यूनर कार, योगेश्वर दत्त की पत्नी व बेटा थे सवार