हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राज्य स्तरीय ...

    राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में छाए लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी

    Kharkhoda News
    राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में छाए लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ी

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पानीपत (Panipat) में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक व 3 रजत पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें लिटल एंजल्स स्कूल, सोनीपत के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। Kharkhoda News

    अंडर-19 बालक वर्ग में तनुज आंतिल और दिग्विजय ने रोहतक के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन राणा ने फ़रीदाबाद के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर- 14 बालक वर्ग में साकेत अरोड़ा और वंश दहिया ने फ़रीदाबाद के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में उदी बत्रा और सौम्या यादव, साइमा अरोड़ा ने हिसार के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक प्राप्त किया।

    विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी । सभी विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने विद्यालय में फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया गया व सभी खिलाड़ियों के अभिभावक को इस शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– तलवारों से लैस होकर हमला, युवक घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here