हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मदरसा इस्लामि...

    मदरसा इस्लामिया जामिया के छात्रो ने देखा चन्द्रयान का लाईव प्रसारण

    Miranpur News
    मदरसा इस्लामिया जामिया में चन्द्रयान-3 की सफल लेंडिंग का लाईव प्रसारण देखा गया।

    मीरापुर। (सच कहूँ/कोमल प्रजापति) कस्बे के मदरसा इस्लामिया जामिया में चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लेंडिंग का लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान मदरसे के छात्रो में काफी उत्साह दिखाई दिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर मदरसे के छात्रो को चन्द्रमा के साउथ पोल पर चन्द्रयान-3 की लंेडिंग का लाईव प्रसारण दिखाया गया। लाईव प्रसारण में मदरसे के छात्रो ने भाग लिया। इस दौरान मदरसे के अध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि चन्द्रयान -3 का चन्द्रमा की सतह पर उतरना पूरे विश्व के लिए एक यादगार पल है तथा यह भारतीय विज्ञान एंव प्रौघोगिकी के लिए महत्वूपर्ण कदम है। वर्तमान में मदरसे में पढने वाले छात्र भी साइंस की शिक्षा में रूचि रखते हैं जिस कारण चन्द्रयान -3 की सॉफ्ट लेंडिंग से मदरसे के छात्रो को परीचित कराना आवश्यक है ताकि मदरसे के छात्रो में साइंस के प्रति उत्साह पैदा किया जा सके। Miranpur News

    मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद कासमी ने बताया कि भारतीय वैज्ञानिको ने चन्द्रयान-3 की लंेंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाकर एक नया इतिहास रचा है इसके लिए भारतीय वैज्ञानिक धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान मदरसे के शिक्षक मौलाना सईदुज्जमा, मुफ्ती अय्यूब, मौलाना अब्दुर्रउफ व छात्र शाहबाज इब्राहीम, शाहवेज, मौ. जकि, शमीम, फेजान, महताब, शाहबाज, खुशनसीब, शुएब, अमन आदि मौजूद रहे। Miranpur News

    यह भी पढ़ें:– ISRO Moon Mission: चंद्रयान-3 के कामयाब कदमों की लाखों आँखें बनी गवाह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here