हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश कांगड़ा LIVE: ...

    कांगड़ा LIVE: तेरे नाम दी मस्ती चढ़ गई आ चढ़ गई आ ….

    कांगड़ा (एम के शायना)। रविवार को कांगड़ा में अजब नजारा देखने को मिला। हजारों की तादाद में लोग घूमने और प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने की बजाय राम नाम और सत्संग सुनने के लिए उमड़े। अवसर था शहर के नगर परिषद ग्राउंड में आयोजित डेरा सच्चा सौदा की राज्य स्तरीय नामचर्चा का। जिसमें कांगड़ा सहित समस्त हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी तादाद में डेरा श्रद्धालु सपरिवार पहुंचे। सुहावने मौसम में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को सुनकर हर कोई निहाल दिखाई दिया। नामचर्चा में किए गए प्रबंध काबिले तारीफ थे। नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यो की सराहना की। इस दौरान विधायक होशियार सिंह व डेरा सच्चा सौदा हिमाचल प्रदेश के जिम्मेवारों द्वारा अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद बुर्जुगों को राशन व फ्रूट की टोकरी दी गई। इसके अलावा आत्मनिर्भर मुहिम के तहत पांच महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। ताकि वह रोजगार में आत्मनिर्भर बन सकें।
    नामचर्चा के दौरान पंडाल को सुंदर तरीके से रंग बिरंगे झंड़ों व स्वागती द्वारों से सजाया हुआ था। इसके अलावा अंदर सत्संग पंडाल में स्टेज को भी बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया गया था। पंडाल में बड़ी बड़ी स्क्रीनों पर पूज्य गुरुजी का रिकार्डिड सत्संग सुनाया गया। जिसे साध संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव व ध्यान लगाकर सुना। इससे पूर्व कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से सतगुरु व राम नाम की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने पूज्य गुरुजी के द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का प्रण लिया। समापन के पश्चात डेरा के सेवादारों ने कुछ ही मिनटों में आई हुई साध संगत को लंगर भोजन करवाया। नामचर्चा के दौरान आईटी विंग के सेवादारों ने डेरा सच्चा सौदा के आॅफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। वहीं स्थानीय साध संगत नामचर्चा में अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र पर नाचते गाते हुए खुशी मनाते हुए नामचर्चा में पहुंची।

    नामचर्चा से पहले पूज्य गुरू जी द्वारा गाये गए शब्द तेरे नाम दी मस्ती चढ़ गई आ चढ़ गई आ…. पर नाचती हुई।

     

    गौरतलब है कि गत 22 तारीख को चचिया नगरी स्थित परमपिता शाह सतनाम जी सचखंड धाम, चचिया नगरी, पालमपुर (कांगड़ा) में हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने नामचर्चा का आयोजन किया गया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर पूरा दृढ़ विश्वास जताते हुए प्रण लिया कि अब हर रविवार को हिमाचल प्रदेश की साध-संगत इसी तरह बड़े स्तर पर नामचर्चा का आयोजन किया करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here