हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home खेल लिवरपूल के ली...

    लिवरपूल के लीजेंड फुटबॉलर दलग्लिश कोरोना से संक्रमित

    Corona-Sports

    लंदन (एजेंसी)। लिवरपूल के लीजेंड फुटबॉलर सर केनी दलग्लिश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। दलग्लिश के परिवार ने बयान जारी कर बताया कि 69 वर्षीय खिलाड़ी संक्रमण के कारण बुधवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। बयान में कहा कि दुर्भाग्य से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी लेकिन उनमें इसके कोई लक्षण नहीं है।

    अस्पताल में रहने के बजाए दलग्लिश ने अलग-थलग रहने का फैसला किया है। वह जल्द ही घर लौटना चाहते हैं। इससे पहले लीड्स यूनाइटेड ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्व खिलाड़ी नार्मन हंटर भी कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।