हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग जारी, 11 बजे तक उत्तरप्रदेश की 8 सीटों पर 25% मतदान

    lok sabha election

    आज से 19 मई तक 7 चरण में लोकसभा चुनाव, हर हफ्ते वोटिंग

    नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के सात चरण में से पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में उत्तरप्रदेश (lok sabha election) की आठ सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक यहां 25% मतदान हुआ। उधर, मेघालय में इसी वक्त तक 27% वोटिंग हुई। पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान चल रहा है। कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका फैसला 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता, 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर मतदान

    पहले चरण में 10 राज्यों की सभी सीटों पर आज मतदान पूरा हो जाएगा। वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा की सभी 175, अरुणाचल (lok sabha election) प्रदेश की सभी 60, सिक्किम की सभी 32 और ओडिशा की 147 में से 28 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग जारी है।

    11 बजे तक कहां कितने फीसदी वोट पड़े?

    उत्तराखंड- 23.78%
    तेलंगाना- 22.84%
    लक्षद्वीप- 23.10%
    महाराष्ट्र (7 सीटें)- 13.7%

    जम्मू और बारामूला- 24.66%

    मणिपुर- 15.6%

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।