हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश भाजपा ने हरिय...

    भाजपा ने हरियाणा के आठ सीटों के प्रत्याशी घोषित किए

    Lok Sabha Elections

    करनाल से अश्विनी चोपड़ा का टिकट कटा, सिरसा से सुनीता दुग्गल मैदान में

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के 10 में से आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हिसार और रोहतक लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारोें की घोषणा नहीं की है। करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा का टिकट काट दिया गया है। अंबाला से रतन लाल कटारिया चुनाव लड़ेंगे। कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी को टिकट दिया गया है। सिरसा से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया गया है। करनाल से संजय भाटिया को टिकट मिला है। सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

    – रोहतक और हिसार पर अभी सस्पेंस जारी

    भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से धर्मवीर सिंह को मैदान में उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह को टिकट मिला है। फरीदाबाद के प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के प्रमुख सियासी दल एक-दूसरे के ‘दांव’ को भांपने में जुटे हैं। सभी दलों के रणनीतिकारों की नजरें पार्टियों के समीकरणों पर है। वे इन समीकरणों का गणित समझने के बाद ही अपना दांव खेलना चाहते हैं। इसी वजह से अब तक प्रदेश में कांग्रेस और इनेलो, जजपा और आप ने अपने पते नहीं खोले हैं जबकि बसपा-लोसुपा गठबंधन जरूर छह सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।