हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Lok Sabha Ele...

    Lok Sabha Elections Result 2024: रूझानों में राजग को बहुमत, भाजपा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में झटका

    Lok Sabha Elections Result 2024
    Lok Sabha Elections Result 2024: रूझानों में राजग को बहुमत, भाजपा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में झटका

    Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव में सभी सीटों के रूझान आने के बाद किसी भी अकेले दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है हालाकि सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 289 सीटें मिल रही हैं, भारतीय जनता पार्टी को अपने कुछ मजबूत राज्यों में तगड़ा झटका लगा है लेकिन वह 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है वहीं कांग्रेस पिछले दो लोकसभा चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर बढत हासिल करती दिख रही है।

    विधानसभा चुनावों के रूझानों में राजग बड़ा उलट फेर करते हुए आंध्र प्रदेश और ओड़िशा में स्पष्ट बहुमत हांसिल करती दिख रही है। आंध्र प्रदेश में राजग के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) ने 173 में से 133 सीटों पर निर्णायक बढत बना ली है जबकि राज्य में सत्तारूढ वाई एस आर कांग्र्रेस को केवल 14 सीटों पर बढत है। तेदेपा की सहयोगी भाजपा को सात और जनसेना पार्टी को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। ओड़िशा में 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 79 सीटों के साथ सत्ता में आने का दावा पुख्ता कर लिया है। वहीं दशकों से सत्तारूढ बीजू जनता दल को केवल 51 सीटों पर बढत मिल रही है। कांग्रेस 15 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है।

    लोकसभा की 543 में से अब तक चार सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिनमें से भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। भाजपा 237 तथा कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी तीसरी सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है और वह 36 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 30 पर, द्रमुक 21, तेदेपा 16, जद यू 14 , शिव सेना (उद्धव ठाकरे) 11 , राकांपा (शरद पवार) 7 और लोकजन शक्ति (रामविलास ) 5, शिव सेना (शिंदे)5 और वाई एस आर कांग्रेस चार सीटों पर आगे हैं।

    उत्तर प्रदेश में राम मंदिर की लहर पर सवार होकर 70 से अधिक सीटें जीतने वाली भाजपा को करारा झटका लगा है और पार्टी पिछली बार की 62 सीटों की तुलना में पार्टी केवल 34 सीटों पर बढत बना पाई है। एक बड़े और अप्रत्याशित उलट फेर में समाजवादी पार्टी 35 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही हैं। राजग की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल दो और अपना दल एक सीट पर बढत बनाये हुए है। बहुजन समाज पार्टी अभी तक किसी भी सीट पर बढत नहीं बना पाई है जबकि आजाद समाज पार्टी के दलित नेता चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट पर आगे है।

    लोकसभा चुनाव के शुरूआती रुझानों में भाजपा को खासा नुकसान होते देखा जा रहा है। इस बार बीजेपी बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाई है और 244 सीटों पर आगे चल रही है। यह संख्या बहुमत के आंकड़े से 29 सीटें पीछे है। हालांकि, भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगी दलों की मदद से बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। एनडीए 299 सीटों पर आगे है। यानी सरकार आसानी से बनने जा रही है, लेकिन इस बार सहयोगियों दलों की अहम भूमिका रहेगी। इस बीच, जेडीयू नेता केसी त्यागी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हम ठऊअ के साथ हैं. नीतीश कुमार ठऊअ में रहेंगे। 2:29 AM

    वाराणसी मे पीएम मोदी आगे | 12:46 AM

    वाराणसी में 15वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा के नरेंद्र मोदी को 343419 वोट मिले. कांग्रेस के अजय राय को 249744 वोट मिले। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हैं। खूंटी मं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं। महुआ मैत्रा चौथे राउंड की गिनती के बाद 65000 से आगे हैं।

    महाराष्ट्र में बड़ा उपलफेर हुआ है और इंडिया गुट 26 सीटों पर आगे चल रहा है। एनडीए या महायुति गठबंधन 21 सीटों पर आगे है। अब तक देश भर में एनडीए 291 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया ब्लॉक 231 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 21 सीटों पर आगे हैं। कुल 543 सीटों के रुझान आ गए हैं। 11:16 AM

    कांग्रेस के शशि थरूर पिछड़े | 10:56 AM

    केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर 4900 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के शशि थरूर पिछड़ गए हैं। कर्नाटक में बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा+ 290 सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया ब्लॉक 227 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 20 सीटों पर आगे हैं। कुल 543 सीटों के रुझान आ गए हैं।

    हिसार | 10:17 AM

    रणजीत सिंह 42765
    जयप्रकाश 42058
    नैना 1857
    सुनैना 1483

    रणजीत 707 वोट से आगे

    मेरठ से अरुण गोविल आगे | 10:11

    मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

    मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान आगे| 10:02

    अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे | 9:54 AM

    अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

    सिरसा लोकसभा का अब तक दो राउंड का परिणाम | 9:49 AM

    बीजेपी अशोक तवर – 11979
    कांग्रेस सेलजा -18157
    लीड – 6178

    कुरुक्षेत्र लोकसभा 2024| 9:36 AM

    थानेसर विधानसभा: 1st round
    भाजपा : 4749
    गठबंदन : 4490
    इनलो : 206
    पहले राउंड में नविन आगे हैं

    करनाल से मनोहर लाल खट्टर आगे हुए | 9:33

    नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से 8125 मतों से अधिक आगे चल रही है | 9:31

    मेरठ से अरुण गोविल पीछे, नगीना से चंद्रशेखर आगे | 9:10

    यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। नगीना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी ओम कुमार, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पीछे चल रहे हैं।

    गांधीनगर से भाजपा के अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे। गया सीट से जीतनराम मांझी आगे हैं। मंडी में कंगना रनौत आगे हैं। जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे हैं। कुल 371 सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी 225 सीटों पर आगे है। इंडिया ब्लॉक 135 सीटों पर आगे है। 8:48 AM

    गौतमबुद्ध नगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के महेश शर्मा आगे, पंजाब की लुधियाना सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग आगे चल रहे हैं। नागपुर में पोस्टल बैंलेट मतगणना में बीजेपी के नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। एमपी के भोपाल, विदिशा, इंदौर, खजुराहो, गुना, रतलाम में शुरूआती रुझानों में बीजेपी आगे है। राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा उमीदवार पुरषोत्तम रूपाला 16 हजार मतों से आगे. जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं। ओडिशा की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। अमरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के भरत सूतरिया पहले राउंड के बाद आगे चल रहे हैं। 8:46 AM

    दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है।8:42 AM

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी आगे हैं। पूर्णिया सीट से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा में पहले रुझान में भाजपा के रवि किशन आगे चल रहे हैं। फतेहपुर में पोस्टल बैलेट में बीजेपी से साध्वी निरंजन ज्योति आगे चल रही हैं। सपा प्रत्यासी नरेश उत्तम पटेल पीछे। इस वक्त एनडीए की डबल सेंचुरी हो गई है। 201 सीट पार हो गया है। इंडिया ब्लॉक 113 सीटों पर आगे है। दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे हैं। 8:37 AM

    लोकसभा चुनाव में सबसे पहले खबर उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से आई है। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने पोस्टल बैलट की काउंटिंग में बढ़त बना ली है। .8:31 AM

    जानें कौन-कहां आगे चल रहा है….8:25 AM

    रुझान में अमृतसर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार तरनजीत संधू आगे हैं। तमिलनाडु की तूतीकोरिन सीट से डीएमके की कनिमोझी आगे चल रही हैं। गुना में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे हैं। पूर्वोत्तर में शुरूआती रुझानों के अनुसार, एसकेएम उम्मीदवार इंद्र हैंग सुब्बा सिक्किम में आगे चल रहे हैं। एनडीए इस वक्त 122 सीटों पर आगे है। इंडिया ब्लॉक 75 सीटों पर बढ़त बनाए है। अन्य 9 सीटों पर आगे हैं।

    शुरूआती रूझान में भाजपा 101 और इंडिया गठबंधन 61 सीटों पर आगे चल रही है। | Lok Sabha Elections Result 2024

    शुरूआती रूझान में करनाल से मनोहर लाल खट्टर पीछे और कुरुक्षेत्र सीट से नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। | 8:19 AM

    लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभाओं सीटों के लिए भी चुनाव कराये गए है। अरुणाचल और सिक्किम की मतगणना रविवार को संपन्न हो गयी। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों में से सिक्किम क्रांतकारी मोर्चा (एसकेएम) को 31 पर विजय हासिल हुई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 में से 46 सीटें भाजपा के खाते में आयी हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 और ओडिशा की 147 सीटों के लिए हुए मतदान की गणना भी आज लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ करायी जा रही है। आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी-भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन और कांग्रेस के बीच है।

    उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना भी आज ही संपन्न होंगी। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। सातों चरणों के मतदान की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) स्ट्रॉग रूम से सुबह तक कड़े पहरे में मतगणना टेबल तक पहुंच गयी हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थापित व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले सभी मतदान केन्द्रों पर डाक मतपत्रों की गिनती शुरू करायी जाएगी उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीनों की और अंत में पांच-पांच वीवीपैट की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मतगणना का काम आखिरी वोट की गिनती तक निरंतर रूप से जारी रहेगाा।

    उन्होंने मतगणना में किसी भी प्रकार की गडबड़ी की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों को नियमानुसार मतगणना पर निगाह रखने की पूरी छूट होगी। उन्होंने कहा कि प्रणाली में किसी भी प्रकार की जांच बाद में भी करायी जा सकती है। उन्होंने विपक्ष द्वारा मतगणना में धांधली की आशंका प्रकट किये जाने को पूरी तरह से खारिज किया।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने चेतावनी दी कि मतदान केन्द्रों पर उपद्रव करने की किसी भी कोशिश को कड़ाई से निपटा जाएगा। आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here