हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश विपक्ष के हंग...

    विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

    Budget session Lok Sabha

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के हिंडनबर्ग के मुद्दे पर चर्चा की माँग को लेकर हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन समवेत होते ही प्रश्नकाल के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा, तभी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और तेलुगू देशम पार्टी के नामा नागेश्वर राव अपने स्थान पर खड़े होकर कहने लगे कि उन्होंने नोटिस दिया है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्नकाल बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए इसे चलने देना चाहिए। अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि प्रश्नकाल चलाकर अच्छी परंपरा कायम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्यों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भी इस बात पर सहमति बनी है कि प्रश्नकाल चलना चाहिए। बिरला के आग्रह के बाद भी सदस्य खड़े रहें, तब उन्होंने सख़्त लहजे में कहा कि आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते हैं इसलिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर देता हूँ। उसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here