हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश पावन अवतार मह...

    पावन अवतार महीने को लेकर साध-संगत एक्साइटेड, पूज्य गुरु जी को ग्रीटिंग से भेज रही बधाइयां

    Baba Ram Rahim
    •  शहर के मुख्य डाकघर में डेरा अनुयायियों की लगी लंबी लाइनें
    •  सरसा और कल्याण नगर ब्लॉक की साध-संगत ने परम पिता जी स्वरूप से सजे सुंदर ग्रीटिंग कार्ड

    सच कहूँ/सुनील वर्मा
    सरसा। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार महीना (Baba Ram Rahim ) और नया साल शुरू होने में अब चंद घंटे बाकी है। परम पिता जी के पावन अवतार महीने को लेकर साध-संगत में अपार खुशी देखी जा रही है। नव वर्ष 2023 व परम पिता जी का पावन अवतार महीना साध-संगत पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के साथ ग्रीटिंग कार्ड भेजकर मना रही है। शुक्रवार को सरसा व कल्याण नगर ब्लॉक की साध-संगत शहर के मुख्य डाकघर में पहुंची और सैंकड़ों ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से अपनी बधाई पूज्य गुरु जी को भेजी। साध-संगत ने सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड सजाते हुए उनमें पूज्य गुरु जी के नाम संदेश लिखे हैं।

    कार्ड भेजने को लेकर इस कदर खुशी देखने को मिली कि साध-संगत ने कार्डों में अलग-अलग ढंग से रूहानी शायरी लिखने के अलावा उनमें परम पिता जी के पावन स्वरूप भी लगाएं हैं। साध-संगत ने कार्डों में पूज्य गुरु जी से परमानेंट उनके बीच आने, साध-संगत को मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित करने व अपना पावन आशीर्वाद बनाए रखने सहित अनेक विनती की है।

    शहर के मुख्य डाकघर में डेरा अनुयायियों की लगी लंबी लाइनें | Baba Ram Rahim 

    sirsa

    45 मेंबर पालाराम इन्सां व ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने कहा कि 31 दिसंबर को रात्रि 12 बजकर 1 मिनट पर परम पिता जी पावन अवतार महीने व नया साल शुरू हो रहा है। दोनों ही सुअवसरों की साध-संगत में बेहद खुशी है, इसलिए अवतार महीना शुरू होने से पहले ही साध-संगत पूज्य गुरु जी को नए साल व अवतार महीने की बधाई देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड भेज रही है। ग्रीटिंग कार्ड भेजने को लेकर साध-संगत में बेहद उत्साह है। उन्होंने कहा कि ग्रीटिंग कार्ड भेजने का सिलसिला अब लगातार जारी रहेगा।

    sirsa

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here