हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब महिला से बंदू...

    महिला से बंदूक की नोक पर की लूटपाट

    Loot, Woman, Crime, Injured, Punjab

    लुधियाना: जीटी रोड के निकट भट्टियां इलाके की हजूरी बाग कॉलोनी में 23 जून की दोपहर दो बजे के करीब दो लुटेरों ने पूर्व फौजी धर्म सिंह की पत्नी गुरदेव कौर को बंदी बना कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे खुद को पुलिस मुलाजिम बता कर घर में घुसे और बुजुर्ग महिला को पिस्तौल चाकू दिखा कर करीब 2 लाख रुपए की नकदी, 15 तोले सोने के गहने, चांदी के गहने अन्य सामान ले गए।

    वारदात के समय घर पर अकेली थी महिला

    वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को स्टोर में बंद कर बाहर से लॉक कर दिया। जाते समय सीसीटीवी कैमरों को तोडऩे के बाद डीवीआर भी साथ ले गए। वारदात के समय महिला अकेली घर पर थी। जब उसका भतीजा भूपिंदर किसी काम के चलते घर आया तो वारदात का पता चला और उसने गुरदेव कौर को स्टोर से निकाला। पता चलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि जख्मी महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।