हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान व्यापारी के ग...

    व्यापारी के गोली मारकर लूटे दो लाख

    अंधेरा का फायदा उठा कर बदमाश फरार

    नागौर (सच कहूँ न्यूज)। नागौर से व्यापार के पैसा लेकर बुधवार देर रात वापस अपने घर सीकर लौट रहे एक व्यापारी की कनपटी पर गोली मार कर दो लाख रुपए लूट लिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो लुटेरों की बोलेरो एक खाई में गिर गई। बदमाश फिर भी बच निकले और पैदल ही अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए।

    रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

    पुलिस के मुताबिक सीकर निवासी व्यापारी, मोहम्मद मजीद खान बुधवार को अपने व्यापार के सिलसिले में नागौर आया हुआ था। रात को हिसाब लेकर अपनी गाड़ी से वापस सीकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में करकेड़ी इलाके में बोलेरो सवार बदमाशों ने उसके आगे गाड़ी लगा कर लूट का प्रयास किया। मजीद ने विरोध किया तो एक हमलावर ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। बदमाश उसकी मौत के बाद दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

    मजीद के पीछे ही आ रहे एक बाइक सवार ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो नंबर के आधार पर नाकाबंदी करते हुए सीकर हाइवे पर उनका पीछा किया। इस बीच बदमाशों की बोलेरो सड़क किनारे ही एक खाई में जा गिरी। पुलिस उन तक पहुंचती उससे पहले ही बदमाश गाड़ी छोड़ कर पैदल ही अंधेरे का लाभ उठा कर भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।