हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान लव जिहाद सिर्...

    लव जिहाद सिर्फ भाजपा द्वारा निर्मित शब्द है: गहलोत

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लव जिहाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निर्मित शब्द है जिसके जरिए भाजपा देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर राष्ट्र को विभाजित करने का प्रयास कर रही है। गहलोत ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि विवाह वैयक्तिक स्वतंत्रता का विषय है जिस पर रोक लगाने के लिए कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह कानून न्यायालय में टिक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेम में जिहाद के लिए कोई स्थान नहीं है।

    गहलोत ने कहा कि देश में ऐसा वातावरण उत्पन्न किया जा रहा है जिसमें दो वयस्कों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर होगी। विवाह निजी निर्णय है और वे इस पर रोक लगा रहे हैं जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए लव जिहाद के नाम पर सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह संविधान के उन प्रावधानों के खिलाफ है जिसके तहत नागरिकों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।