हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश LPG Gas Subsi...

    LPG Gas Subsidy Update: महंगाई के घाव पे सब्सिडी का लेप

    LPG Price hiked
    LPG Price hiked: त्यौहारी सीजन शुरू हुआ नहीं कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, इतनी बढ़ गई!

    घर बैठे चेक कर सकते हैं सब्सिडी

    नई दिल्ली। कमरतोड़ महंगाई के बीच एलपीजी ग्राहकों के (LPG Gas Subsidy Update) लिए एक अच्छी खबर है। एलपीजी सब्सिडी यानी रसोई गैस की सब्सिडी अब ग्राहकों के खाते में आने लगी है। हालांकि, पहले भी एलपीजी सब्सिडी आ रही थी, लेकिन कई ग्राहकों से सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आपको बता दें कि अब फिर से सब्सिडी शुरू होने के बाद ये शिकायतें आनी लगभग बंद हो गई हैं। आइए जानते हैं आप घर बैठे सब्सिडी कैसे चेक कर सकते हैं।

    पसोपेश में ग्राहक! | LPG Gas Subsidy Update

    ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। कई लोगों को 79.26 रुपये की सब्सिडी मिल रही है तो कई लोगों को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में, लोग असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें कितनी बार की सब्सिडी मिल रही है। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। बहरहाल, आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं इसे आप आसान प्रक्रिया से चेक कर सकते हैं।

    घर बैठे चेक करें अपडेट | LPG Gas Subsidy Update

    आज आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से मिनटों में ये जान सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी आती है या नहीं। आप घर बैठे आसानी से अपने खाते में सब्सिडी चेक कर सकते हैं।

    ऐसे चेक करें सब्सिडी | LPG Gas Subsidy Update

    1. सबसे पहले www.mylpg.in ओपन करे।
    2. अब आपको स्क्रीन के दाईं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी।
    3. यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
    4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा।
    5. अब सबसे ऊपर दाईं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के आॅप्शन टैप करें।
    6. अगर आप पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है तो साइन-इन करें। अगर आपकी आईडी नहीं है तो आप न्यू यूजर पर टैप कर वेबसाइट पर लॉगइन करें।
    7. अब आपके सामने विंडो ओपन होगा उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर टैप कर दें।
    8. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है।
    9. इसके साथ ही, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करें।
    10. अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.।
    11. इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है।

    आखिर क्यों रुकती है सब्सिडी | LPG Gas Subsidy Update

    अगर आपकी सब्सिडी नहीं आई है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सब्सिडी क्यों रुक गई। एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी के रुकने की सबसे बड़ी वजह आधार लिंक न होना हो सकती है। आपको बता दें कि जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें भी सब्सिडी नहीं दी जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here