हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home सरसा कलायत में पाग...

    कलायत में पागल कुत्ते का आतंक, रेबीज संक्रमण फैलने की गहरी दहशत, अस्पताल में वैक्सीन खत्म

    Kaithal News
    कलायत में पागल कुत्ते का आतंक, रेबीज संक्रमण फैलने की गहरी दहशत, अस्पताल में वैक्सीन खत्म

    कलायत (सच कहूॅं/अशोक राणा)। ‎शनिवार सुबह वार्ड 15 में मॉडल टाउन के पास गली में एक काले-सफेद धारी वाले पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। सुबह करीब 7:30 बजे इस कुत्ते ने गली के तीन अन्य कुत्तों को बेरहमी से काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर कुत्ता तेज भाग रहा था और उसके मुंह से लगातार लार निकल रही थी, वह भौंक नहीं रहा था, केवल काट रहा था। स्थानीय लोगों ने इसे रेबीज के स्पष्ट लक्षण माना है। काटे गए कुत्तों में एक कुतिया भी शामिल है जिसके छोटे बच्चे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। Kaithal News

    ‎इस घटना से पूरे इलाके में रेबीज संक्रमण फैलने की गहरी दहशत है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि हमलावर कुत्ता संक्रमित हुआ तो यह जानलेवा बीमारी अन्य कुत्तों और फिर इंसानों तक भी पहुँच सकती है। इसी डर से, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तुरंत गली के सभी कुत्तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन
    ‎ (वैक्सीनेशन) लगवाने की मांग की है।

    ‎3 चिकित्सक की सलाह और वैक्सीन की किल्लत | Kaithal News

    ‎इस संबंध में डॉ. हरीश रोहिल ने लक्षणों को रेबीज से जुड़ा माना और सलाह दी कि यदि कोई व्यक्ति इस कुत्ते के संपर्क में आया हो तो तुरंत एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवा ले। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने को कहा। डॉ. रोहिल ने यह भी स्पष्ट किया कि चिकित्सालय में कुत्तों को लगाने वाली एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आपस में सहयोग (कंट्रीब्यूशन) करके स्थानीय चिकित्सकों की मदद से वैक्सीनेशन करवाने का सुझाव दिया है।