हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल शरथ, मधुरिका ...

    शरथ, मधुरिका ने टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में जीता एकल खिताब

    Madhurika Patkar & Sharath Kamal

    शरथ, मधुरिका बने टेटे राष्ट्रीय चैंपियन |Madhurika Patkar & Sharath Kamal

    पुणे (एजेंसी)। मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन अचंता शरथ कमल और पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मधुरिका पाटकर (Madhurika Patkar & Sharath Kamal) ने 11 स्पोटर् नेशनल रैकिंग (पश्चिमी जोन) टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। शरथ को फाइनल में एएआई के अनिर्बान घोष को 4-0 से हराने में सिर्फ 25 मिनट लगे। शरथ ने यह मैच 11-6, 11-8, 11-3, 11-5 से जीता।दूसरी ओर, मधुरिका ने दिव्या देशपांडे को फाइनल में हराने के लिए कड़ी मेहनत की। पाटकर ने यह मैच 4-2 (7-11, 10-12, 11-8, 11-9, 12-10, 11-5 ) से जीता।

    राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में चमकदार खेलने दिखाने वाले मैच के बाद शरथ ने कहा, ‘मुझे इस जीत की दरकार थी। शुरुआत में मैं लय में नहीं था लेकिन बाद में मैंने लय हासिल की। इसके बाद मुझे दिक्कत नहीं हुई। मैं खुश हूं कि जब जरुरत थी, तब मैं अपने खेल का स्तर ऊंचा उठाने में सफल रहा। टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे होने के बावजूद मधुरिका एक समय 0-2 से पीछे हो गई थीं। मधुरिका हालांकि इससे विचलित नहीं हुईं और अगले चार गेम जीतकर मैच अपने नाम किया।

    इस बीच गुजरात के मानुष शाह ने मानव ठक्कर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए हरियाणा के जीच चंद्र को 4-0 (11-6, 12-10, 12-10, 13-11) से हराकर लड़कों के वर्ग का खिताब जीता जबकि श्रीजा अकुला ने प्राप्ति सेन को 4-3 (11-7, 5-11, 11-9, 14-16, 11-9, 9-11, 12-10 ) से हराकर बालिका वर्ग में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

    श्रीजा ने स्कोर 10 आॅल होने के बाद 12-10 स्कोर करते हुए मैच अपने नाम किया। इससे पहले, सीनियर वर्ग में खिताब की दावेदा मानी जा रहीं मानिका बत्रा को सेमीफाइनल में पाटकर के हाथों 2-4 से हार मिली। एक अन्य सेमीफाइनल में सागरिका मुखर्जी को दिव्या देशपांडे ने 4-1 से हराया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो