हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मिस्त्री को र...

    मिस्त्री को रोककर नकाबपोश लुटेरों ने लूटी नगदी, फरार

    विरोध करने पर दी मारने की धमकी

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) शहर में पिछले कुछ दिनों सें गुंडातत्वों की वारदातें लगातार बढ़ रही है। गत दिवस जहां अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने आलमगढ़ बाईपास के निकट एक व्यक्ति को लूटा था वहीं शनिवार को किलियांवाली बाईपास के निकट से बाइक सवार से दो नकाबपोश लुटेरों ने बाइक की चाबी निकालकर नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी।

    यह भी पढ़ें:– इंफ्लुएंजा वायरस पर केंद्र सरकार सख्त, सभी राज्यों को लिखा पत्र

    मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगरी निवासी रामकुमार जो कि मिस्त्री का काम करता है। आज अपने बाईक पर सवार होकर बांसल भट्ठे से किलियांवाली बाईपास के निकट जा रहा था तो इसी दौरान एक बाईक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने गंडासा दिखाते हुए उसके बाईक की चाबी निकाल ली और उसकी जेब से 2 हजार रुपए और मोबाईल लूटकर फरार हो गए। राम कुमार द्वारा विरोध करने पर लुटेरों ने उसे गंडासे से मारने की धमकी भी दी। इधर घटना का पता चलते ही थाना नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और राम कुमार के बयान कलमबद्ध करते हुए आसपास के खेतों व ढाणियों में जाकर पूछताछ की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here