हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बजली मैकनिक स...

    बजली मैकनिक से नकाबपोश लुटेरों ने छीनी नकदी

    Abohar News
    बजली मैकनिक से नकाबपोश लुटेरों ने छीनी नकदी

    पत्थर के हमले से युवक को घायल भी किया | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। शहर के साथ-साथ अब गांवों में भी लुटेरे लोगों को लूटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं आज सुबह गांव मौजगढ़ (Maujgarh) में करीब चार-पांच नकाबपोश लुटेरों ने एक बिजली ठीक करने वाले युवक पर हमला कर उसके पास मौजूद हजारों रुपए की नगदी छीन ली। पत्थर के हमले से घायल हुए युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    उपचाराधीन मौजगढ़ के रहने वाले जय सिंह पुत्र भागीरथ ने बताया कि वह बिजली सही करने का काम करता है और उसने गांव के ही एक व्यक्ति से काम के बदले में 12 हजार रुपए लेने थे, आज वह उससे रुपए लेकर शहर आने के लिए गांव के बस स्टेंड पर खड़ा था तो इसी दौरान चार पांच नकाबपोश युवक वहां पर आए और उसके सिर पर पत्थर मारकर घायल करते हुए उसके पास मौजूद 12 हजार रुपए छीन लिए। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    यह भी पढ़ें:– खेत में पानी की बारी को लेकर झगड़ा, तीन घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here