हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार जादू का पराठा...

    जादू का पराठा, वीडियो देखते ही हो जाओगे हैरान!

    Magic-Paratha

    500 का नोट 2000 में बदले

    लोगों में पॉप्युलर होने का नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि (Magic Paratha) कब क्या कर जाएं, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए लोग कुछ भी खतरनाक या मजेदार और या फिर अजीबोगरीब करने को तैयार हो जाते हैं। सोशल मीडिया मजेदार, हैरतअंगेज और अनोखी चीजों का भंडार है। यहां कब, क्या देखने को मिल जाए, उसके बारे में आप पहले से कोई अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं। कई बार तो ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। वैसे इन दिनों लोगों को पॉप्युलर होने का ऐसा नशा चढ़ा है कि इसके लिए लोग कुछ भी खतरनाक या मजेदार और या फिर अजीबोगरीब करने को तैयार हो जाते हैं।

    वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला आटे में 500 का नोट रखती है और फिर उसे भरकर वो पराठे को बेलती है और फिर उसे वो घी लगाकर अच्छी तरह से सेकती भी है। जैसे ही पराठा बनकर तैयार होता है, महिला उस पराठे की ऊपर, नीचे की परतों को अलग करती है तो पराठे के बीच से एक बिलकुल नया 2 हजार रुपए का नोट निकलता है।

    तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग कैसे-कैसे अजीबोगरीब और बेकार तरीके अपनाते हैं फेमस होने के लिए। लोग ऐसी हर चीज करने लगे हैं, जिनका कोई मतलब ही नहीं होता। ऐसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। लोग मजे लेकर वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पागलों की कमी नहीं है तो दूसरे ने लिखा- फालतू लोग फालतू काम ही करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here