हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    मानवता भलाई कार्यों के साथ हुई महापरोपकार माह की शुरूआत

    Welfare Work

    पावन महा परोपकार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पावन महा परोपकार माह (गुरु गद्दीनशीन माह) की खुशी में सरसा ब्लॉक की मासिक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा वीरवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय पर हुई। नामचर्चा कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी जोनों से साध-संगत ने भाग लिया और नामचर्चा की समाप्ति पर 17 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन बांटा गया। जरूरतमंद परिवार राशन पाकर काफी खुश नजर आए। क्योंकि उन्हें एक महीने तक अब राशन की कोई चिंता नहीं रहेगी।

    मासिक नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां व उपस्थित साध-संगत ने धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर किया गया। इसके पश्चात कविराजों ने अनेक भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन गुरू गद्दीनशीन माह (पावन महा परोपकार माह) की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां व 15 मैंबर जीत बजाज इन्सां ने कहा कि सितंबर महीना भी साध-संगत के लिए खुशियों भरा है।

    ‘‘कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि महीने के पहले दिन की शुरूआत सरसा ब्लॉक की साध-संगत ने परहित के कार्य कर की है। इस मौके पर ब्लॉक के फूड बैंक से 17 निर्धन परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। जिसमें रितू सेठी इन्सां पुत्री विजय सेठी इन्सां की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here