हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    नेपाल में भी Saint Dr. MSG का जलवा

    Mahapropkar Diwas

    रौतहट (नेपाल)। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां गुरुगद्दीनशीनी महा परोपकार माह विश्वभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बीच ब्लॉक रौतहट (नेपाल) की साध-संगत ने नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्द वाणी से साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। नामचर्चा के दौरान मानवता भलाई कार्य किए गए।

    नामचर्चा के उपरांत साध-संगत को भोजन कराया गया। नामचर्चा में आस-पास के इलाकों में भारी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत पावन पर्व की भांति मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here