हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्रः न...

    महाराष्ट्रः नांदेड़ में जीप-टेंपो की टक्कर में पांच की मौत

    Accident sachkahoon

    नांदेड़ l महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के भोकर-हिमायतनगर राजमार्ग पर सोमवार को एक जीप के टेंपो से टकरा जाने से दूल्हा सहित विवाह में शामिल हुए पांच सदस्यों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि यह घटना (Accident) उस समय हुई जब एक जीप शाम को जिले के जरीकोट इलाके से यवतमाल की ओर जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शादी में शामिल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल (Accident) हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को भोकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here