हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महाशिवरात्रि ...

    महाशिवरात्रि समापन पर विशाल भंडारे में उमड़ी आस्था की भीड़

    Gurugram News
    Gurugram News: महाशिवरात्रि समापन पर विशाल भंडारे में उमड़ी आस्था की भीड़

    गुरुग्राम। Mahashivratri: गुरुग्राम के खोखरा जोड़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का भव्य दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। Gurugram News

    भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध, सात्विक एवं स्वादिष्ट प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सेवा में जुटे स्वयंसेवकों ने अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता उनके जीवन का अहम हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

    स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल बनाया। महाशिवरात्रि के समापन पर आयोजित यह विशाल भंडारा न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया l इस अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, मयूर शर्मा, विमल शर्मा, गरिमा शर्मा, अरुन धवन, अदिति वशिष्ठ, हिमानी, रितिका, अलंकृता, कोमल, विपन, मुकेश यादव समेत अनेक समाजसेवी मौजूद रहे। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Government: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले की 11 अवैध कॉलोनियों को मिलेगी वैधता की सौगात, हजारों लोगों को राहत