हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home सरसा महेन्द्र कालव...

    महेन्द्र कालवा बने ओढ़ां सरपंच एसोसिएशन के प्रधान 

    Sirsa News

    Sarpanch Association Election: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। ओढ़ांं खंड सरपंच एसोसिएशन की बैठक शनिवार को ओढ़ां के बीडीपीओ कार्यालय में एसोसिएशन की प्रधान सरपंच अर्शदीप कौर सरां मलिकपुरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खंड के सभी गांवों के सरपंच उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधान अर्शदीप कौर सरां ने बैठक में यह कहकर नई कार्यकारिणी चुनने का प्रस्ताव रखा कि उनके पास समय का अभाव है, इसलिए वे स्वेच्छा से प्रधान पद से इस्तीफा दे रही हैं। जिसके बाद सभी सरपंचों ने मंत्रणा करने उपरांत प्रधान पद के लिए गांव रोहिड़ांवाली के सरपंच महेन्द्र कालवा के नाम पर सहमति जताई। जिसके बाद सर्वसम्मति से सरपंच महेन्द्र कालवा को नया प्रधान नियुक्त किया गया। Sirsa News

    वहीं गांव खोखर के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह को उपप्रधान, गांव सिंघपुरा के सरपंच मोहनप्रीत को सचिव, गांव तारुआना के सरपंच गुरप्यास सिंह को संयुक्त सचिव, गांव नुहियांवाली के सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम व गांव पिपली के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा व गांव गदराना के सरपंच प्रतिनिधि बेअंत सिंह को सलाहकार, गांव आनंदगढ़ के सरपंच विकास खनगवाल कोषाध्यक्ष व गांव ओढ़ां के सरपंच संदीप सिंह को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी सरपंचों ने नवचयनित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी। Sirsa News