हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश NEET UG 2025 ...

    NEET UG 2025 Result: हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने किया NEET UG में टॉप, देखें कट-ऑफ और मेरिट डिटेल्स

    NEET UG 2025 Result
    NEET UG 2025 Result: हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने किया NEET UG में टॉप, देखें कट-ऑफ और मेरिट डिटेल्स

    NEET 2025 Rajasthan Topper: नई दिल्ली/हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के महेश कुमार ने इस परीक्षा में 720 में से 686 अंक प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है। महेश पिछले तीन वर्षों से सीकर स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत थे। NEET UG 2025 Result

    महेश साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके माता-पिता सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। अनुशासन, परिश्रम और निरंतर प्रयास की बदौलत उन्होंने 4 मई को आयोजित इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और गाँव में हर्ष का वातावरण है, बल्कि सीकर जिले को भी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है। अब सीकर जिला चिकित्सा और अभियांत्रिकी क्षेत्र में विद्यार्थियों की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

    उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

    नीट यूजी 2025 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन विवरण की सहायता से विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत स्कोर और योग्यता स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। एनटीए शीघ्र ही एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। पिछले वर्ष सामान्य श्रेणी के लिए यह कट-ऑफ 50 प्रतिशत था, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत निर्धारित की गई थी।

    इस वर्ष की कट-ऑफ भी देशभर में प्राप्त सर्वाधिक अंकों को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाएगी। सफल परीक्षार्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष तथा अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाने वाली केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के अंतर्गत सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा संचालित की जाएगी, जबकि राज्यों की आरक्षित सीटों के लिए संबंधित राज्य सरकारें पृथक काउंसलिंग आयोजित करेंगी। NEET UG 2025 Result

    Ahmedabad News Updates: अहमदाबाद में माता-पिता को खोने वाले बेटे की सरकार से ये खास अपील! आँखें भर आ…