हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home देश Hanumangarh B...

    Hanumangarh Bomb Threats: पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य डाकघर कार्यालय करवाया खाली! जानें क्या है माजरा?

    Hanumangarh News
    Hanumangarh Bomb Threats: पुलिस ने आनन-फानन में मुख्य डाकघर कार्यालय करवाया खाली! जानें क्या है माजरा?

    कार्यालय को 23 दिन में तीसरी दफा बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

    Hanumangarh Bomb Threats: हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने (Post Office Bomb Threat) की धमकी मिली। धमकी मिलने के चलते पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के अनुसार, धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। पुलिस ने एहतियातन पोस्ट ऑफिस को खाली करवाने का कदम उठाया और मुख्य गेट को बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी। जंक्शन थाना पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने पोस्ट ऑफिस परिसर की तलाशी ली। Hanumangarh News

    मेटल डिटेक्टर से संदिग्ध वस्तु ढूंढने का प्रयास किया लेकिन इस बार भी कुछ हाथ नहीं लगा। यह घटना पिछले 23 दिन के भीतर तीसरी बार हुई है, जिससे कर्मचारियों और जनता में चिंता का माहौल बना हुआ है। बार-बार मिल रही इन धमकियों से कर्मचारियों और आमजन में डर का माहौल बना हुआ है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह किसी शरारती तत्व या संगठित साइबर गिरोह की करतूत हो सकती है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना है।

    साइबर सेल की टीम इन ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले 10 मार्च व उसके बाद 27 मार्च को मुख्य डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं, इससे पूर्व दो बार जिला कलक्ट्रेट को भी इसी तरह की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं। पिछले वर्ष 14 अप्रैल और 14 दिसंबर को भी हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिला कलक्ट्रेट को धमकियां मिली थीं, जो जांच में झूठी साबित हुई थीं। Hanumangarh News