हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हेरोइन तस्करी...

    हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर काबू

    Ratia News
    सांकेतिक फोटो

    रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: थाना शहर रतिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर रतिया प्रभारी निरिक्षक पुष्पा सिहाग ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई शिशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम टोहाना रोड, रतिया बाईपास पर गश्त पर थी। Ratia News

    इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक, जिसकी पहचान अमन उर्फ सेठी (निवासी राजीव नगर, हिसार) के रूप में हुई, को काबू किया गया था वा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में निरंतर जांच के दौरान नशा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की पहचान हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर रमनदीप उर्फ कालू पुत्र मंगत राम (निवासी वार्ड नं. 13, रतिया) को काबू कर लिया है। Ratia News

    यह भी पढ़ें:– Ration Depot Holders: भिवानी के डिपो होल्डरों को 6 महीने से नहीं मिला कमीशन