हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश हरियाणा में ब...

    हरियाणा में बड़ा हादसा, फतेहाबाद में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे; एक ने बचाई जान

    fatehabad
    fatehabad हरियाणा में बड़ा हादसा, फतेहाबाद में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे; एक ने बचाई जान

    फतेहाबाद, विनोद शर्मा।  गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।

    Haryana Punjab Weather Alert: ठंड से ना हो परेशान, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, आया ताजा अपडेट

    जानकारी के अनुसार रतिया क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 13 लोग विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी सहित भाखड़ा नहर में गिर गए।  हालांकि एक व्यक्ति छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने वहां पर शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग एकजुट हो गए व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

    इसी दौरान भाखड़ा नहर में गाड़ी में सवार एक 12 वर्षीय लड़का पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला। उसे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के लिए भेज गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी पुलिस बल, डॉक्टरों की टीम , ग्रामीण व प्रशासनिक अमला मौजूद था जो भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में लगा हुआ था।

    फ़तेहाबाद के सरदारेवाल में भाखड़ा में देर रात गिरी 14 लोगों से भरी क्रूजर गाड़ी को आधी रात को बाहर निकाला गया। हादसे में 10 वर्ष के बच्चे को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, एक बुजुर्ग की हुई मौत, एक समय रहते बाहर छलांग लगाकर बच गया था। 11 की तलाश जारी, रातभर गोताखोर और प्रशासनिक टीमें तलाश में जुटी रहीं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here